फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराकर किसान की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पत्योरा गांव निवासी एक किसान की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्योरा निवासी हरिराम (45) खेती कर भरण पोषण करता था।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद निषाद ने बताया कि सुबह वह यमुना में नहाने के लिए जा रहा था। रेल की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पत्नी सोमवती व मां भूरी का रो रोकर बुरा हाल है। उसके कोई संतान नहीं है। एक भाई था उसकी भी बीमारी के चलते कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्योरा पुलिस चौकी इंचार्ज नंदकिशोर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें