राठ। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी है।
क्षेत्र के पड़रा गांव निवासी मायादेवी ने बताया कि 30 जून 2019 को विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही पति अनिल व अन्य ससुराली दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उनके साथ मारपीट करते रहे। सास उनके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देतीं हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार को पति ने उनके साथ मारपीट की। उनके सोने-चांदी के आभूषण व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद नगर के अतरौलिया मोहल्ला स्थित उनके मायके में छोड़ दिया है।