राठ। क्षेत्र के टोला रावत गांव में चोरों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य जयकरन सिंह ने बताया बुधवार को स्कूल बंद कर वह घर चले गए थे। गुरुवार सुबह आए तो वहां कार्यालय का ताला टूटा मिला। बताया कार्यालय में रखा एक एंप्लीफायर स्पीकर, दो माइक्रो फोन, दो क्रिकेट बैट, एक डिब्बा गेंद, चार कुर्सी व करीब दो हजार रुपये कीमत की स्टेशनरी चोरी हुई है। आफिस में रखी विद्यालय के कमरों की चाभियां भी चोर ले गए हैं। (संवाद)