राठ। मझगवां मार्ग पर दो आटो की भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई। आटो चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
मझगवां थाने के झिन्ना बीरा गांव निवासी रामपाल अहिरवार (60) की नातिन संध्या कोठा गांव में हैं। गुरुवार रात संध्या का कुआं पूजन था। इसमें शामिल होने के लिए रामपाल गांव के खूबचंद्र के आटो पर सवार होकर कोठा गांव जा रहे थे। मझगवां मार्ग पर गोहानी व टोला गांव के बीच राठ की ओर से जा रहे प्रेमचंद्र के आटो से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आटो चालक सिकरौधा निवासी प्रेमचंद्र (40), जाहर सिंह (45) व करहरा गांव निवासी जगदेव (26) घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।