फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण एंबुलेंस-कार भिड़ी, दो घायल

विज्ञापन
मौदहा में इंगोहटा के पास हाईवे पर भिड़ी एंबुलेंस व कार। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मरीज लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस घने कोहरे के कारण गुरुवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर कार से सीधी भिड़ गई। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी कार सवार दो भाई घायल हो गए। सीएचसी से मरीज लेकर एंबुलेंस जा रही थी। वहीं कानपुर से मरीज देखकर कार से लौट रहे जुल्फिकार (30) व उनके भाई गुलजार (26) निवासी सदर बाजार कैंट जिला सागर (मध्य प्रदेश) से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सुमेरपुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें