फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपल ने मांगी पुलिस सुरक्षा: बोले- हम कब तक भागेंगे, हमें प्रोटेक्शन दीजिए; लड़की ने सुनाई पूरी प्रेमी कहानी

Sun, 30 Jul 2023 08:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

वायरल वीडियो ने युवती अपने घर वालों को झाड़ लगा रही है। खासतौर से एक करीबी रिश्तेदार और दूर के रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स का नाम लेकर कह रही है कि उन्हें गुंडे लेकर ढूंढ़ना बंद कर दें। 
विज्ञापन
युगल ने मांग पुलिस से सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से भागकर आर्य समाज में शादी करने वाले एक युगल ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करके पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसके परिवार के लोग गुंडे लेकर उन्हें खोजते घूम रहे हैं। भागते-भागते वो भी थक गए हैं। अब नहीं भाग सकते। उन्होंने शादी कर ली है, अब उन्हें प्रोटेक्शन दी जाए। फर्जी मुकदमे लगाकर परेशान न किया जाए। 

विज्ञापन

मामला मौदहा कस्बे का है। बीती 23 जुलाई को कस्बे की 23 वर्षीय युवती अपने 25 वर्षीय प्रेमी के साथ गायब हो गई थी। युवती के पिता ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें परिजनों को भी घसीटा गया था। प्रेमी युगल ने भागकर कानपुर के शिवकटरा आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। 

इधर, युवती के परिजन लगातार युवक के परिवार के ऊपर दबाव बनाते घूमते रहे। यहां तक कि युवक के परिवार की महिलाओं को भी दबाव में लेने की कोशिश की। प्रभाव का प्रयोग कर पुलिस से भी दबाव बनवाया।

शनिवार को युवती ने अपने प्रेमी पति के साथ एक-एक करके चार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। हालांकि अमर उजाला किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो ने युवती अपने घर वालों को झाड़ लगा रही है। खासतौर से एक करीबी रिश्तेदार और दूर के रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स का नाम लेकर कह रही है कि उन्हें गुंडे लेकर ढूंढ़ना बंद कर दें।
विज्ञापन



आप लोग चैन से रहने नहीं दे रहे हैं। प्लीज अपने काम से काम रखिए और मेरे पिता जी की मदद करना बंद कर दें। बता दें कि इस प्रकरण में युवक और उसके परिजनों के विरुद्ध अपहरण, मारपीट और 120 बी जैसी धाराएं लगाकर एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस भी युवती की तलाश में थी और युवक के परिजनों पर दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें