फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुर में एक कोरोना संक्रमित मिलाः अब ईएनटी जांच करवाने के लिए आने वालों को करवाना होगा कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कान, नाक और गले (ईएनटी) संबंधी परेशानियों की जांच के लिए आने वालों के लिए कोरोना जांच जरूरी कर दी गई है। उधर, जिला हमीरपुर में लंबे समय के बाद मंगलावर को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कोरोना संक्रमित व्यक्ति का आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया है। इसके साथ ही जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी एक सैंपल नेरचौक स्थित लैब में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जीनोम सीक्वेंसिंग से वायरस के अलग-अलग रूप को पहचाना जा सकेगा। इससे न केवल इलाज में मदद मिलेगी, बल्कि अगर वायरस नया रूप लेकर फैलता है, तो उसे पहचाना भी जा सकेगा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेदिक स्थित कोविड अस्पताल को फिर से चालू कर दिया है। पूर्व में इसे डिनोटीफाई किया गया था। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में भी कोविड वार्ड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर समेत अन्य उपकरणों की व्यवस्था भी कर ली गई है।
मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को मास्क पहनने और दूर गज की दूरी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले सर्दी-जुकाम के मरीजों के लिए कोरोना टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि अस्पताल में दंत चिकित्सा और ईएनटी विभाग में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए कोरोना टेस्टिंग अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं, उनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि मंगलवार को एक व्यक्ति रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संबंधित व्यक्ति का आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए भी सैंपल लिया गया है। एक सैंपल नेरचौक स्थित क्षेत्रीय लैब में भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें