राठ। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मास्क नही तो सामान नहीं अभियान चलाया है। जिसमें मास्क न पहनने वाले उपभोक्ताओं को दुकानदार सामान नहीं बेचेंगे।
केजी अग्रवाल ने बताया कि बैठक में दुकानदारों ने मास्क लगाकर व्यापार करने का निर्णय लिया। करीब एक हजार दुकानों में मास्क नहीं तो सामान नहीं के स्टीकर चस्पा किए। जिसका उद्देश्य दुकानदार व ग्राहकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करना है।
कहा कि दो गज की दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। इस अभियान में युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, कमलेश साहू, शिवशरण सोनी, मनोज सोनी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।