हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना जांच में सोमवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया सभी संक्रमितों को एल-वन हास्पिटल कुरारा में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1560 हो गई है। जिसमें 1522 ठीक हो गए हैं। (संवाद)