फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत में बकरियां चराने को लेकर विवाद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। खेत में बकरियां चराने से मना करने पर दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर सौंपी है। मामले में पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बिहूुंनीकला निवासी धरमसिंह यादव ने दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी खेत में फसल की रखवाली कर रही थी। तभी उसके भाई लल्लू की पत्नी भूरी अपनी बकरियां लेकर खेत में बोई हुई फसल चराने लगी। जिस पर उसकी पत्नी ने विरोध किया तो भाई का पुत्र रावेंद्र, पत्नी भूरी, पुत्री गोमती व सीमा चारों लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से उसकी पत्नी सुघरवती व पुत्री किरन को जमकर पीटा। जिससे मां बेटी को गंभीर चोटें आईं हैं। थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया कि खेत में बकरियां चराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। कहा कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें