मेरी आवाज सुनो का इम्पैक्ट -
फोटो17एचएएमपी 07- पुलिया निर्माण करते श्रमिक। संवाद
फोटो17एचएएमपी 08- मेरी आवाज सुनो का पीडीएफ।
-अमर उजाला में प्रकाशित हुई समस्या तो नींद से जागे जिम्मेदार
-कार्यदायी संस्था को दिए आदेश तो शुरू हुआ काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिवांर(हमीरपुर)। बिवांर से जलालपुर जाने वाले रोड पर बांधुर मोड़ पर बनी पुलिया दो माह में दो बार टूट गई। अमर उजाला में मेरी आवाज सुनो कॉलम में दो माह में दो बार टूटी पुलिया शीर्षक से खबर दी गई। खबर का संज्ञान लेकर जिम्मेदारों ने कार्यदायी संस्था को पुलिया का निर्माण कराने को कहा। डीएचबी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने पुलिया को ठीक कराने के लिए बुधवार को श्रमिकों की टीम भेजकर काम शुरू कराया है। पुलिया बनने के बाद बिवांर से बांधुर,धौहल होते हुए जलालपुर और रिरुआ-बसरिया की ओर से जाने वाले वाहनों को सुगमता होगी। मालिक यादव, सुरेश गुप्ता, ढरू कुशवाहा ने कहा कि अमर उजाला में खबर छपने के बाद समस्या दूर हो गई।