मौदहा। अलग‑अलग घटनाओं में रविवार देर रात एक किशोरी सहित दो लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जानकारी के अनुसार, महोबा जनपद के ग्योड़ी गांव निवासी श्यामबाबू की पुत्री अंजू उर्फ अंजली (17) गुरुवार देर रात कथित तौर पर मां की डांट से नाराज होकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं कस्बे के शिवम (22) पुत्र सूर्यप्रकाश गुप्ता ने अज्ञात कारणों से घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया, उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है। संवाद