कुरारा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के टोडरपुर और उमराहट गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपालों में आई चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ग्राम पंचायत टोडरपुर में प्रशासक शकुंतला की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में सोमवती ने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। विभाग ने बताया कि उनका नाम वर्ष 2024 में आवास की सूची में शामिल किया जा चुका है। रामफल ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि न मिलने की शिकायत की, जिस पर मौके पर उनकी ई-केवाईसी करा दी गई। उमराहट गांव में प्रशासक अर्चना शुक्ला की अध्यक्षता में हुई चौपाल में राम सजीवन और अंकित ने मोहल्ले की नालियों की सफाई न होने की शिकायत की। इस पर विभाग ने सफाई कर्मियों को भेजकर नालियों की सफाई करा दी। चौपाल में ग्राम पंचायत सचिव जमाल अहमद, निशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देव कुमारी, एएनएम और कोटेदार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद