फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर हुईं प्रतियोगिताएं

Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। सागर तालाब स्थित अग्रवाल समाज मंदिर में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन



अग्रवाल युवा मंच द्वारा आयोजित समारोह में जल व पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता हुई। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने धमाल मचाया। वैभव अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सोम अग्रवाल, आरोही अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, निधि अग्रवाल, नव्या अग्रवाल, प्राजंल अग्रवाल, मिशिका अग्रवाल, एंजेला अग्रवाल, समन्वी अग्रवाल, ओझल अग्रवाल सहित 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहीं महिलाओं के लिए पूजा की थाली सजाना, चौकी सजाओ, फूलों की रंगोली व धार्मिक गीतों पर नृत्य के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें 15 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं के नामों की घोषणा सोमवार को समारोह के समापन पर होगी। जिसमें पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें