फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे स्किन क्लीनिक को सीएमओ ने किया सीज

Mon, 15 Jul 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बिना पंजीकृत संचालित स्किन एंड हेयर क्लीनिक में रविवार को सीएमओ ने छापा मारकर अस्पताल को सीज कर दिया। वहीं मौके में 292 मरीज मिले हैं। उन्होंने एमओआईसी मौदहा संदीप पाल को मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में करीब एक वर्ष से अधिक समय से संचालित स्किन एंड हेयर क्लीनिक अस्पताल में सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने छापेमारी कर सीज कर दिया। क्लीनिक को गांव निवासी डॉ. शनी नाम का व्यक्ति चलाता था। जो वर्तमान में लखनऊ में रहता है।
प्रत्येक शनिवार की शाम वह गांव आकर अपने निवास स्थान पर चर्म रोग, मुंहासे, दाग-धब्बा, खुजली व बालों से संबंधित बीमारियों का इलाज करता था। क्लीनिक में ही मेडिकल स्टोर भी खोले था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली कि अवैध क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। इसे वह अपने घर में संचालित किए था। बताया कि सीएचसी प्रभारी मौदहा डॉ. संदीप पाल को निर्देशित कर मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें