फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिले भर में स्वच्छता अभियान चला लोगों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर/ मौदहा/ मुस्करा/ कुरारा/राठ । केंद्र सरकार के आह्वान पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने श्रमदान किया। जिसमें अधिकारियों कर्मचारियों के साथ समाजसेवी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर
संवाद के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने ग्राम पंचायत पारा ओझी, टिकरौली,सिमनौडी,देवगांव पहुंचकर श्रमदान करके चौपाल लगाकर लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों के साथ संचारी रोगों के संबंध में अवगत कराया। जिला समन्वयक वीर प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह,सचिव अनामिका पांडेय आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, ईओ कुलकमल सिंह, पुलिस कर्मी हनुमंत यादव, गौरव, उच्च प्राथमिक विद्यालय में गजेंद्र सिंह, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की वंदना त्रिपाठी तथा सभी वार्डो के सभासद व नागरिकों ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाना, नगर पंचायत सुमेरपुर, टाउन एरिया के पीछे सब्जी मंडी व वार्डो में सफाई अभियान चलाया। वहीं वार्ड 10 में राजा हरदौल मंदिर में भाजपा के पुष्पराज सोनी, रणवीर सिंह, एम.खान, श्याम धुरिया, पवन सैनी, दिगपाल सिंह चंदेल, मोहित साहू आदि ने श्रमदान कर साफ सफाई की। इसी तरह सभी गांवों में प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया।
मौदहा संवाद के अनुसार कस्बे के सेंट पाल्स स्कूल से स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे नगरपालिका अध्यक्ष रजामोहम्मद और अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो मराठीपुर, उपरौस, कोतवाली गेट होकर पुनः स्कूल में संपन्न हुई। इस दौरान जेई तोताराम, शंकुल प्रभारी मोहम्मद सईद सिद्दीकी, रामप्रकाश वर्मा, विजय कुमार, विवेक पाराशर और सेंट पाल्स स्कूल व नगरपालिका का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

मुस्करा
संवाद के अनुसार कस्बे के मुख्य तिराहे के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख, सीएचसी अधीक्षक के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य सैकड़ो आम लोगो ने मिलकर साफ सफाई की। साथ ही आसपास साफ सफाई रखने की शपथ ली।
कुरारा
संवाद के अनुसार कस्बा के भगत तालाब में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक व नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने मंदिर के प्रांगण में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। साथ ही कस्बावासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। पतारा ग्राम पंचायत में ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल व ग्राम प्रधान माया देवी ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर श्रमदान किया। विकासखंड परिसर में बीडीओ बिपिन गुप्ता व एडीओ पंचायत ने ब्लॉक परिसर में सफाई कर श्रमदान किया। यूनोप्स के सहयोग से देवीगंज गांव में प्रधान रामायण प्रसाद की साफ सफाई की।
राठ
संवाद के अनुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सेठ छोटेलाल एकेडमी व सेठ छोटेलाल किड्स एकेडमी के बच्चों ने रामलीला मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्या आसिया बुशरा ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया। कक्षा 2 के छात्र अर्जित गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर अभियान में शामिल हुए हैं। विद्यालय मैनेजमेंट की ओर से धीरेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, स्वाती गुप्ता, शिक्षकों व कर्मचारियों ने सड़क किनारे व दुकानों के आसपास का कचरा उठाया। डस्टबिन बांटीं व उनके उपयोग का आग्रह किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गल्हिया में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। प्रभातफेरी निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक उर्मिला राजपूत, श्रद्धा सिंह, भुवनेश तिवारी, दीप्ति सिंह, वंदना आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें