फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट हुए क्लास रूम तो तीन गुना बढ़ गए सरकारी स्कूल में बच्चे

विज्ञापन
मटाहणी स्कूल के स्मार्ट क्लास रूम में विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मटाहणी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास रूम की सौगात मिल गई है। अब विद्यार्थी स्कूल में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय योजना के तहत स्कूल को दो स्मार्ट क्लास रूप बनाने के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि दी थी।
विज्ञापन

स्कूल में बनाए गई स्मार्ट क्लास रूम मेें दो एलईडी पैनल, विजुलाइर, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट मशीन, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुविधाएं हैं। इसके साथ ही स्कूल के खेल मैदान का भी जीर्णोद्धार किया गया है। स्कूल में पूर्व में 69 विद्यार्थी थे, लेकिन वर्तमान में केंद्र पाठशाला मटाहणी में कुल 205 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिसमें 45 विद्यार्थी प्री-नर्सरी में पढ़ाई कर रहे हैं।
केंद्रीय पाठशाला मटाहणी के केंद्रीय मुख्य शिक्षक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक और प्ले वे विधि से पढ़ाया जा रहा है। आधुनिक सुविधाएं को देखते हुए कई अभिभावकों ने निजी स्कूलों को छोड़कर अपने बच्चे यहां शिफ्ट कर दिए हैं। स्मार्ट क्लासरूम में बच्चे भी पढ़ाई में गहन रुचि दिखा रहे हैं। अपेक्षा है कि आने वाले वर्ष में बच्चे बेहतर परिणाम देने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें