फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जजी परिसर के अंदर सांड, तीन घंटे में निकाला

विज्ञापन
जजी परिसर में सांड़ को निकालते कर्मी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जजी परिसर में घुसे सांड़ को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। तीन दिन पहले जजी परिसर में घुसा सांड एससीएसटी कोर्ट के पीछे बाउंड्रीवाल में फंस गया था। पशुपालन व पुलिस टीम ने उसे बाहर निकाला है। जजी परिसर में सांड़ घुसने पर सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

जिला जजी परिसर में दोनों मुख्य गेटों पर ताले पड़े रहते हैं। वहां पर पुलिस का सख्त पहरा भी रहता है। दोनों गेटों के बगल से डीएफएमडी चेकिंग मशीनें भी लगी हैं। इससे लोग गुजरते हैं। वहां भी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहते हैं। इतना सब कुछ होने के बाद सांड़ चेकिंग मशीनों के अंदर से गुजरकर जजी परिसर में दाखिल हो गया। सांड़ तीन दिन तक बाउंड्रीवाल के पीछे घूमता रहा। शुक्रवार को किसी कर्मी ने इसकी सूचना जजी प्रशासन को दी। इस पर शनिवार को उसे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
न्यायालय के नाजिर जगदीश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को क्रेन बुलाकर रेस्क्यू कराया गया। पशुपालन टीम ने बेहोशी की तीन डोज उसे लगाई, लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ। इस पर सब लोगों ने उसे उसी स्थान पर लाए जहां से वह अंदर घुसा था। सभी लोगों ने उसे वहीं से धक्का देकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें