फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शीतलहर ने किया बेहाल, सर्दी से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/महोबा। न्यूनतम पारा भले ही बढ़कर छह डिग्री पहुंच गया हो लेकिन ठंड जानलेवा बनी हुई है। हमीरपुर में एक और महोबा में एक किसान की मौत ठंड से हो गई। घने कोहरे और ठंड के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वाहन रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

हमीरपुर में गलन बरकरार है। कड़ाके की ठंड से शहर से गांव तक लोग बेहाल हैं। सोमवार को सुबह से घना कोहरा छाए रहने के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी है। गहरौली संवाद के अनुसार इमिलिया गांव निवासी किसान देवेंद्र सिंह (38) सुबह खेतों की रखवाली करके घर वापस लौट रहा था। तभी ठंड लग गई। चचेरे भाई जितेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र के नाम चार हेक्टेयर जमीन है। खेतों की रखवाली कर सोमवार सुबह 10 बजे वह घर आ रहा था। तभी इमलिया बस स्टैंड पर गिर पड़ा। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। सुमेरपुर संवाद के मुताबिक एक दिन राहत रहने के बाद कोहरे ने सोमवार को फिर कहर बरपाया। मुस्करा प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह अहिरवार ने गायों को गुड़ में अजवाइन मिलाकर खिलाई।
महोबा में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रजौनी गांव निवासी अच्छेलाल (62) खेत की रखवाली करता था। रविवार की रात वह भोजन करके खेत जाने की तैयारी कर रहा था। तभी सीने में दर्द हुआ। कई बार उल्टी-दस्त होने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी पनवाड़ी ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र देवेंद्र ने बताया कि ठंड लगने से पिता की हालत बिगड़ी और जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें