सुमेरपुर में बांदा मार्ग रेलवे क्रासिंग में जाम लगने से पटरी से पार करते दोपहिया वाहन चालक। संवा?
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआ सुमेरपुर। रेलवे स्टेशन के पास बांदा मार्ग पर बने रेलवे फाटक को बदलने व रेलवे लाइन पटरी में इलेक्ट्रिक सेंट्रल लाकिंग का काम होने के कारण दो दिन से आवागामन बाधित है। जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन की पटरी से दोपहिया वाहन निकाल रहे हैं।
रेलवे विभाग रेलवे फाटकों को ऑटोमैटिक सिस्टम से जोड़ रहा है। अब गेटमैन की जगह रेलवे स्टेशन के समीप बनी केबिन से ही फाटक बंद होगा और खुलेगा। पिछले दो दिन से काम होने के कारण बांदा मार्ग पर जाम लगता है। भारी वाहन जाम में फंसे रहने से परेशान हैं। रेलवे के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार में बताया कि इलेक्ट्रिक सेंट्रल लाकिंग सिस्टम का काम शुक्रवार देर शाम तक हो जाएगा।