फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः राठ को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए सर्वे

विज्ञापन
जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास जमीन का निरीक्षण करती टीम व विधायक मनीषा अनुराग? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। कस्बा राठ को रेलवे लाइन से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक मनीषा अनुरागी की पहल पर रेलवे के झांसी मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष व उनकी टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास जमीन का सर्वे किया।
विज्ञापन

पांच दशक से रेलवे लाइन की मांग की जा रही है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री व तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रत्याशी मनीषा अनुरागी के पक्ष में जनसभा के दौरान भाजपा सरकार बनने पर एक माह में काम शुरू कराने का वादा किया था। पांच साल भाजपा सरकार रहने के बावजूद वादा पूरा नहीं हुआ। विधायक ने बताया रेल मंत्री से मिलकर रेलवे लाइन की मांग की थी। मंत्री ने मंडल प्रबंधक को मौका मुआयना के निर्देश दिए थे। बुधवार को झांसी मंडल के रेल प्रबंधक आशुतोष, वरिष्ठ मंडल अभियंता आशुतोष चौरसिया व उप मुख्य अभियंता सोमनाथ की टीम यहां पहुंची। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया महोबा से चरखारी, वाया राठ होते हुए उरई से भिंड 217 किलोमीटर रेल लाइन का सर्वे वर्ष 2012 में हुआ था। सर्वे में रेल लाइन की लागत व इससे होने वाली आमदनी का आकलन कर मंत्रालय को भेज दिया था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास की जमीन पर संभावनाओं का सर्वे किया है। एक बार सर्वे कर फिर से मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
डीआरएम आशुतोष कुमार ने बताया वर्ष 2011-12 के सर्वे को वरीयता में रखा है। महोबा, भिंड, उरई जंक्शन बनाए जाएंगे। चतरथ, उमरी, नयागांव, बोनापुरा, माधौगढ़, बंगरा, जालौन, वीरपुरा, सरसोकी, डकोर, रिहुंटा, गोहाण्ड, राठ, धमना, सबुआ, चरखारी, कुरारा सहित 20 स्टेशन प्रस्तावित हैं। वैकल्पिक रूप में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की पट्टी को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें