फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः यमुना और बेतवा का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
बेतवा नदी में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। दिल्ली, राजस्थान व मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर नदियों पर दिखने लगा है। बेतवा नदी में झांसी स्थित माता टीला बांध से 46945 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस कारण यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

मौदहा बांध (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता करन पाल ने बताया कि बुधवार को माताटीला बांध के 15 गेटों को दो फुट की ऊंचाई से खोल कर पानी छोड़ा गया। इस समय मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन जिलों में लगातार हो रही बारिश का असर बांधों पर है। राजघाट बांध में जल स्तर बढ़ने के कारण बांध से पानी छोड़ा गया। इससे माताटीला बांध में पानी का स्तर बढ़ गया। इसे संतुलित रखने के लिए जल निकासी की गई। यमुना 96.13 मीटर व बेतवा नदी 95.50 मीटर पर बह रही है। यमुना नदी के खतरे का बिंदु 103.632 मीटर पर है। बेतवा नदी के खतरे का निशान 104.546 मीटर है। अभी बाढ़ के खतरे की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें