फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः पब्लिक की समस्याएं नहीं सुनते अफसर

विज्ञापन
अधिशासी अभियंता की खाली पड़ी कुर्सी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने जनता दरबार में अफसरों के सुबह 10 से 11 के बीच में बैठ कर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कई दफ्तरों का निरीक्षण किया। इसमें आठ अफसर गैरहाजिर मिले। कहीं ताला लटकता मिला तो कहीं पर खाली कुर्सियां नजर आईं। जिलाधिकारी ने इन अफसरों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव ने बताया कि उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अमित राज, जिला पूर्ति अधिकारी वीके शुक्ला सुबह 10 से 11 के बीच में दफ्तर में नहीं मिले। उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, डीएफओ उमेश चंद्र राय, अधिशासी अभियंता लघु डाल व नलकूप प्रखंड एसके त्रिवेदी, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एमएल वर्मा, पीडब्लूडी के निर्माण खंड इंजीनियर सुरेश गैरहाजिर मिले। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी व सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर जयसेन कार्यालय में मौजूद मिले। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी का एक दिन का वेतन रोककर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समुचित कारण न मिलने पर वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें