फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को यादगार बनाने के लिए पौधा लगाया

विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे के तपोभूमि में पौधा रोपित करते नव दंपति। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। शादी को यादगार बनाने के लिए नवदंपती ने पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वाधान में रोटी राम वाटिका में आंवले का पौधा लगाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी शिक्षक कमलेश यादव की पुत्री श्वेता का विवाह फतेहपुर के डॉ. नागेंद्र यादव के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को हुआ। शादी को यादगार बनाने के लिए विदा होने से पहले दंपती ने रोटीराम वाटिका में आंवले का पौधा लगाया। नव दंपती ने पौध रोपित करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का अमूल्य क्षण है। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, सचिव राजेश सहारा, मीनू महाराज, दीपक शर्मा, अमित यादव, मंयक यादव, पवन टेलर, डॉ. देवीदीन अविनाशी, राखी शिवहरे, उर्मिला सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें