हमीरपुर। मिनिस्टीरियल एसोसियेशन इरिगेशन डिपार्टमेंट ने धरना-प्रदर्शन कर मांगे पूरी करने की मांग उठाई।
प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 5 मई 2022 को प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों द्वारा लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने जनपद से बाहर स्थानान्तरण के विरूद्ध आवाज बुलंद की थी। पिछले दो वर्ष से लंबित प्रोन्नत कर्मचारियों की पदस्थापना अभी तक नहीं किए जाने पर आक्रोष व्यक्त किया गया। वहीं मुख्य अभियन्ता सिंचाई एंव जल संसाधन विभाग तारा चन्द्र व प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के भ्रष्टाचार व अनियमितता की जांच की मांग की गई। बैठक में अपनी आठ सूत्रीय मांगो की पूर्ति के लिए प्रदेश स्तरीय आंदोलन का निर्णय लिया गया है। जिसमें समस्त कर्मचारी अपनी भागीदारी करेगें।बैठक में प्रमुख रुप से जिलाअध्यक्ष अनवार अहमद, रामराज कुशवाहा, सोमप्रताप सिंह, सुबोधकांत, राकेश कुमार मौजूद रहे।