फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को दो नई बसों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। कस्बे के ममना बस स्टैंड का अतिक्रमण हटाकर कायाकल्प किया जाएगा। वहीं जिला मुख्यालय के आवागमन के लिए डिपो की दो नईं बसों की सौगात भी मिली है।
विज्ञापन

एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया कि ममना बस स्टैंड पूरी तरह अतिक्रमण की वजह से घिर गया है। प्रशासन, नगर पंचायत व लोनिवि के अफसरों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर बस स्टैंड का कायाकल्प किया जाएगा। चौराहे को सुंदर बनाया जाएगा। प्रतीक्षालय, बिजली, पानी की व्यवस्था चौकस की जाएगी। बताया कि यहां के आवागमन की समस्या बहुत ही विकराल है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब जिला मुख्यालय आने जाने के लिए डिपो की दो बसों का संचालन भी शुरू हो रहा है। बसों का रात्रि विश्राम सरीला में होगा। एसडीएम की इस पहल से लोगों में खुशी है। अब तक यहां का आवागमन डग्गामार वाहनों के भरोसे पर ही है। शाम होते ही यहां आने जाने के लिए कोई साधन नहीं रहता है। जिला मुख्यालय का आवागमन भारी मुसीबत भरा था। बसों के चलने से पूरे क्षेत्र को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें