राठ (हमीरपुर)। चिकन पॉक्स से पीड़ित सातवीं की छात्रा की मौत हो गई।
क्षेत्र के कोठा गांव निवासी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया पुत्री शिल्पी (13) करीब एक पखवारे से चिकन पॉक्स बीमारी से पीड़ित थीं। परिजन इलाज के लिए झांसी ले गए थे। हालत में सुधार होने पर तीन दिन पहले झांसी से घर आए थे। शुक्रवार सुबह शिल्पी की हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात की छात्रा थीं। छात्रा की मौत पर मां ममता, छोटी बहनों पूर्वी, राधिका व छोटे भाई अवनेश का रो रो कर बुरा हाल है। डॉ. एमपी सिंह ने बताया लड़की की मौत चिकनपाक्स से हुई है।
नौरंगा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. भरत राजपूत ने कहा गांव में टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।