फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फर्जी मैसेज भेज कर 95 हजार रुपये की ठगी

Fri, 01 Dec 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जालसाज ने फर्जी मैसेज भेज कर खादी भंडार के कर्मचारी से दो बार में 95 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन अपने फोन पर करा लिया।
विज्ञापन




शहर के अतरौलिया मोहल्ला निवासी धनीराम विश्वकर्मा ने बताया सर्वोदय खादी भंडार नूर मार्केट में काम करते हैं। उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया जिसने खुद को एक काॅलेज के पास रहने वाला बताया। कहा उनका भाई पांच हजार के कपड़े खरीदने आ रहा है। जिसके लिए फोन पे पर पांच हजार रुपये डालने के लिए उनका नंबर लिया। बताया कुछ देर बाद उनके फोन पर 50 हजार के ट्रांजेक्शन का मैसेज आया।
विज्ञापन




बताया फोन करने वाले ने धोखे से 50 हजार भेजने की बात कहते हुए 45 हजार रुपये वापस फोन पे करा लिए। रुपये न आने की बात कहते हुए दोबारा 50 हजार रुपये डलवा लिए। जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उनके खाते से 95 हजार रुपये जा चुके थे। बताया काफी खोजबीन की पर जालसाज का कोई पता नहीं चला। उसका फोन नंबर भी रिसीव नहीं हो रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें