फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा के मोबाइल व 10 हजार रुपये के साथ आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सिचौलीपुरवा से पिछले तीन सितंबर को लापता अशोक के मामले में पुलिस ने लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूटे गए 10 हजार रुपये व मोबाइल बरामद किए हैं। कोतवाली के उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे से गुमशुदा अशोक कुमार अपने साथ आईटीईएल कंपनी की मोबाइल रखा था। सर्विलांस सेल की सहायता से मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे उसके मोबाइल के साथ भानू शर्मा निवासी रानी कटरा चौपटिया थाना सआदतगंज लखनऊ को पकड़ा है। तलाशी में दो मोबाइलों में से एक अपहृत अशोक कुमार का है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन सितंबर को पीजीआई लखनऊ के पास एक विक्षिप्त जैसा व्यक्ति मिला था उसे अपने आटो में बैठाकर मोबाइल व 10 हजार रुपये ले लिए और शनि मंदिर के पास उतार दिया था। गुमशुदा के मोबाइल छीनने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें