फोटो 20 एचएएमपी 40- दरवाजे की कटी हुई कुंडी। संवाद
हमीरपुर। चोरों ने बीते रविवार रात को एक सूने घर को निशाना बनाया। दरवाजे की कुंडी काटकर घर के अंदर रखी नकदी व बैटरी पार कर दी।
थाना क्षेत्र के विभूनी गांव निवासी रहीम बख्स ने पुलिस को बताया कि चाेरों ने बंद दरवाजे की कुंडी काटकर घर के अंदर मवेशियों के लिए भूसा खरीदने के लिए रखे 13 हजार रुपये और बैटरी चुरा ली। सुबह जब वह घर पहुंचा तो दरवाजे की कुंडी टूटी देखकर घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।