फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सात दिन बाद किशोरी से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौदहा (हमीरपुर)। सात दिन पूर्व स्कूल से घर लौट रही किशोरी को रास्ते से पशु बाड़े में खींचकर ले जा एक युवक ने छेड़खानी की। वहीं दूसरा युवक पीड़िता की साइकिल पकड़कर खड़ा रहा। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी पड़ोस के गांव स्थित स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ती है। हर दिन की तरह बीते शुक्रवार को भी वह साइकिल से पढकर गांव लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले उसकी साइकिल की चैन उतर गई। जिसे ठीक करने के दौरान उसकी सहेली घर चली गई और तभी गांव निवासी अतुल व एक अज्ञात वहां आए।
विज्ञापन

अज्ञात युवक ने उसकी साइकिल पकड़ ली और अतुल उसे खींचकर गांव के एक पशु बाड़े में ले गया। चिल्लाते हुए छूटकर वह बाहर निकली तभी पशु बाड़ा मालिक की बहु वहां आ गई। जिसने अतुल को डांटा। जिस पर आरोपी उसे जानमाल की धमकी दे चला गया। बताया कि सभी परिजन उस दौरान कानपुर में थे। जब वह लौटकर घर आए तो पीड़िता ने उन्हें पूरी जानकारी दी। जिस पर पीड़िता के चाचा ने कोतवाली पहुंच गुरुवार को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अतुल व एक अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी समेत पाॅक्सो एक्ट व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मामले में पहले पीड़ित पक्ष द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी गई। लेकिन बाद में पीड़िता से पूछताछ के बाद छेड़खानी की बात सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें