फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित दो पर केस

Mon, 21 Oct 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान के नाम पर तीन लाख केसीसी बनाकर वसूली करने के मामले में किसान के बेटे ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित अपनी भाभी व अन्य कर्मचारियों व सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच में जुट गई है। हालांकि कुछ समय बाद किसान की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र कम्हरिया निवासी शकील अहमद ने कोर्ट को बताया कि उनके पिता तुफैल अहमद की वर्ष 2015 में मौत हो गई थी।
इसके बाद उनकी चल-अचल संपत्ति वसीयत के आधार पर उसके नाम आ गई। उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह आर्यवर्त बैंक लोन लेने के लिए बैंक के अधिवक्ता महेश श्रीवास्तव से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने दस्तावेज तैयार करने की बात कही, तब पता चला कि उसके पिता के नाम संबंधित बैंक में वर्ष 2014 में तीन लाख का केसीसी लोन हुआ है। जबकि उसके पिता ने अपने जीवनकाल में कभी बैंक लोन लिया ही नहीं है। उसने बैंक के दस्तावेजों की जांच कराई तो उसके पिता के हस्ताक्षर फर्जी मिले।
इस पर पीड़ित ने आलाधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया कि मामले में उसकी भाभी नुसरत बानो की भूमिका संदिग्ध होने पर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। उन्होंने ही उसके पिता की फोटो व दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।
मौदहा कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के तत्कालीन प्रबंधक सुरेशचंद्र कौशल, नुसरत बानो सहित अज्ञात कर्मचारियों व सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर की भी मौत होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें