फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा, सपा प्रदेश सचिव की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Tue, 30 Jul 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मामले में एसपी ने साइबर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह व सदर कोतवाल अनूप सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर साइबर थाने में सपा प्रदेश सचिव मुन्नीलाल निषाद को वादी मान आरोपी चंद्रवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक युवक के पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में मुकदमा हो गया है। साइबर थाने में युवक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा प्रदेश सचिव की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

फेसबुक में बीते 27 जुलाई को पूर्व सांसद फूलनदेवी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में निषाद समुदाय ने आक्रोश जताते हुए डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि फेसबुक में चंद्रवीर सिंह निवासी रुरीपारा थाना ललपुरा की आईडी से पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है।
उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने साइबर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह व सदर कोतवाल अनूप सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर साइबर थाने में सपा प्रदेश सचिव मुन्नीलाल निषाद को वादी मान सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट के तहत आरोपी चंद्रवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें