हमीरपुर। सावन व हरियाली तीज पर हाथों पर मेहंदी लगवाने की एवज में महिलाओं और युवतियों से अच्छा खासा रुपया लिया जाता है। वहीं, शहर की समाजसेवी मेहंदी आर्टिस्ट पारूल ने सावन व हरियाली तीज के मौके पर महिलाओं और युवतियों को मुफ्त मेहंदी लगवाने की मुहिम चलाई है। ताकि वह बाजार में होने वाली दिक्कतों से बच सकें। पारूल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सावन व तीज जैसे पर्व पर माता-बहनें बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए परेशान होती हैं। ब्यूटी पार्लर पर भी उनसे औने-पौने रुपये वसूले जाते हैं। इसी वजह से उन्होंने यह मुहिम शुरू की है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगवाई गई।