फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दबंगों ने महिला समेत तीन को पीटा, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/कबरई। शहर के रामनगर निवासी राकेशगिरि की पत्नी रजनी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का ही देवेंद्र घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए रजनी की मारपीट कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना में थाना कबरई के लिलवाही निवासी महेश कुशवाहा घर से मकरबई गांव जा रहा था। तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसकी बाइक रोक ली और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरविंद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अन्य घटना में बरवई गांव निवासी चंद्रशेखर के पिता बैजनाथ अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी गांव के बाहर दबंग ने रोककर गाली-गलौज की और रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर मारा पीटा। जिससे बैजनाथ को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी बउआ उर्फ ज्ञान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती का नकदी व सामान से भरा बैग चोरी
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक युवती का नकदी और सामान से भरा बैग चोरी हो गया। जनपद चंदौली के मझलेपुर निवासी अरविंद श्रीवास्तव की पुत्री सौम्या बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन से ग्वालियर जा रही थी। रास्ते में वह सो गई। मऊरानीपुर स्टेशन के पास जब उसकी नींद खुली तो ट्रॉली बैग गायब था। पीड़िता ने बताया कि बैग में तीन हजार रुपये, कपड़े व अन्य कीमती सामान था। तहरीर के आधार पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कार्यशाला में तनाव प्रबंधन के बताए तरीके
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके दुर्गेशनंदिनी ने तनाव प्रबंधन के तरीके बताए। बीके सुधा ने तनाव को दूर करने के लिए मन पर नियंत्रण और उचित आहार की आवश्यकता बताई। कहा कि मन पर नियंत्रण लगातार अभ्यास से किया जा सकता है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं, जिसका समाधान न हो। छात्र-छात्राएं निरंतर अभ्यास से तनाव मुक्त रहकर जीवन को सफल बनाए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें