फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पशुबाड़े में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जानवरों को चारा डालने गई भाभी के साथ देवर ने पशुबाड़े में दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पति के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया बुधवार शाम वह पशुबाड़े में जानवरों को चारा डालने गईं थीं। उसी दौरान वहां पहुंचे देवर महेश प्रजापति ने उन्हें पीछे से दबोच लिया। आरोप है देवर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसने फोन कर पति को घटना की जानकारी दी। पति के आने पर उनके साथ कोतवाली पहुंचीं। वहीं, कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा महिला की तहरीर पर आरोपी देवर महेंद्र प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। सीएचसी से डॉ एमपी सिंह ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें