राठ। शहर के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी कंधीलाल कुशवाहा ने बताया कि रविवार सुबह अपने मित्र फरसौलियाना निवासी राजेश के साथ घर के पास बैठे थे। जहां पहुंचे फरसौलियाना मोहल्ला निवासी दो भाई महेंद्र व रविंद्र राजपूत ने गालीगलौज की। विरोध करने पर लात घूंसों व लोहे की रॉड से बेरहमी से मारा पीटा कर लहूलुहान कर दिया। चीखपुकार सुनकर परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि मारपीट में उन्हें काफी चोटें आईं हैं। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है। वहीं घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। (संवाद)