फोटो 17 एचएएमपी 30- राठ में मशाल जुलूस निकालते युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। संवाद
राठ (हमीरपुर)। कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में सोमवार शाम भाजपा युवा मोर्चा ने नगर में मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् के सम्मान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों के साथ कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया। जुलूस का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजीव आर्य उर्फ रज्जू ने किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् आजादी के आंदोलन से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। इसके अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।