बिवांर। बिवांर कांड में सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कस्बे में 25 जुलाई 2015 को एक किशोरी के आत्मदाह के बाद पुलिस से झड़प के दौरान बलवा हो गया था। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों ने सीबीआई जांच की मांग कर करीब डेढ़ माह तक प्रदर्शन किया था। इस पर शासन ने सीबीसीआईडी को जांच सौंपी थी। शुरुआत में पुलिस ने विवेचना के दौरान नौ लोगों बाहर कर दिया था। लेकिन सीबीसीआईडी को जांच मिलने पर बाहर किए गए नौ आरोपियों के अलावा एक अन्य 36 लोगों को शामिल कर लिया। इन पर सरकारी कार्य में बाधा व सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त करने सहित करीब 17 धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को सीबीसीआईडी ने दो आरोपियों किशोरीलाल उर्फ मुखिया पुत्र रामआसरे व नफीस अहमद पुत्र इकराम बख्स को गिरफ्तार कर थाने के सुपुर्द किया है। इस गिरफ्तारी के बाद से अन्य आरोपियों में हड़कंप मचा है।