कुरारा। कस्बा के कृषि मंडी समिति के पास बाइक फिसलने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बचरौली गांव निवासी अंकित (18) अपने साथी देवेंद्र (19) निवासी घाटमपुर के साथ मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज से पढ़कर झलोखर की तरफ जा रहे थे। कृषि मंडी समिति के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।