भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के बदनपुर गांव लौटते समय बाइक सवार मां-बेटे को लोडर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला निवासी अवधेश साहू ने बताया कि पत्नी सुनीता साहू (40) पुत्र शिवम के साथ बाइक से पैतृक गांव बदनपुर में तिलहन की फसल कटवाने गईं थीं। शाम को करीब 6:30 बजे जब वह कस्बा आ रहीं थीं। तभी मुंडेरा रोड पर मोड पर ही लोडर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे पत्नी सड़क की तरफ गिर गई और लोडर कुचलता हुआ निकल गया। उसको उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया।