फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दोस्त की शादी से लौट रहे बाइक सवार युवक भैंस से टकरा गए। इलाज के लिए झांसी ले जाते समय एक की मौत हो गई। दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

मुस्करा थाने के उपरंहका गांव निवासी तेज कुमार (20) ने बताया कि साथी नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी मनीष कुमार (30) व गोरखपुर निवासी सूरजपाल (28) के साथ दोस्त की शादी में मुस्करा गए थे। शुक्रवार देर रात तीनों बाइक से लौट रहे थे। हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव के पास बाइक भैंस से टकरा गई। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. भरत राजपूत ने तीनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया। रास्ते में मनीष कुमार की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट मौत की वजह बनी। भाई कृष्ण कुमार ने बताया मनीष गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था। पत्नी दुर्गेश, पुत्री छाया (8) व छवि (6) को रोता बिलखता छोड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें