फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: धूमधाम से निकला बारावफात का जूलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर में बुधवार को बारावफात पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला जिसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस बजरिया से होकर नगाइच चौराहा, बड़े मंदिर, पुरानी तहसील से होते हुए फैज ए आम इंटर काॅलेज पहुंचा। जुलूस का कोटबाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जुलूस में डीजे पर सरकार की आमद मरहबा की नातें बज रही थी। पीछे लोग झंडा लेकर झूमते हुए जा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम चित्रा निर्वाल सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल अनूप सिंह भारी पुलिस बल के साथ माैजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें