फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक लाख रुपये व सोने की चेन न देने पर लौटी बरात, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 22 May 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में मौदहा क्षेत्र के ग्राम सिजवाही में आई बरात बिना दुल्हन को विदा कराए लौट गई। कन्या पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन देने से मना करने पर रस्मों के बीच बरात वापस ले जाने की तहरीर दे पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सिजवाही निवासी मान बहादुर ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि उसने अपनी पुत्री अनीता का विवाह महोबा निवासी अमित पुत्र मातादीन के साथ तय कर विवाह की तारीख 20 मई तय की थी। अमित अपनी बारात लेकर शनिवार शाम सिजवाही पहुंच गया। जहां कन्या पक्ष द्वारा बारात का स्वागत सत्कार किया गया। लगन व टीका के बाद चढ़ाव का कार्यक्रम चल रहा था। तभी ऐन मौके पर दूल्हे अमित व उसके पिता ने उससे एक लाख रुपया और सोने की चेन की मांग कर दी। जिस पर मान बहादुर ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की।

इस बात को लेकर दूल्हे अमित व वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बरात बिना दुल्हन विदा कराए रात में लौट गए। हालांकि गांव के असरदार व कन्या पक्ष के रिश्तेदारों ने वर पक्ष के लोगों से विनती कर खासा समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। वर पक्ष की इस हरकत से कन्या पक्ष के घर में छाया खुशी का माहौल की जगह मातम पसर गया। रविवार को मान बहादुर ने कोतवाली प्रभारी को अपनी व्यथा सुना न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें