हमीरपुर। प्रशासन ने नगर में अभियान चलाकर दो कई दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। दो दुकानदारों पर 16 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं दो अन्य दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार को अतिरिक्त एसडीएम राजेश मिश्रा, सीओ सदर रविप्रकाश सिंह व कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने संयुक्त रुप से बाजार सहित शहर की 10 दुकानों में तलाशी अभियान चलाया। जिसमें सुभाष बाजार से दुकानदार उत्कर्ष पुरवार, आशू गुप्ता, रामकिशोर संस, कालपी चौराहा से हरी बाबू, मनपूल, महेश प्रसाद के यहां प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पाई गई।
अतिरिक्त एसडीएम/ईओ राजेश मिश्रा ने बताया कि शहर में अभियान चलाकर दस दुकानदारों के यहां पॉलिथीन पकड़ी गई है।