फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बांदा की टीम ने जीती मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रविवार को श्रीविद्या मंदिर इंटर काॅलेज ने मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता मैच का आयोजन राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से कराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य शिवभूषण सिंह ने किया। फुटबाल प्रतियोगिता में मंडल के चार जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच बांदा व महोबा टीमों के बीच खेला गया। बांदा टीम ने महोबा टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में मंडल स्तरीय फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के चार जनपदों हमीरपुर, बांदा, महोबा व चित्रकूट की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में 18-18 खिलाड़ी रहे। पहला मैच हमीरपुर व बांदा टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बांदा टीम ने 2-1 से हमीरपुर टीम को हराकर विजयी रही। वहीं फाइनल मैच बांदा व महोबा के बीच खेला गया। जिसमें बांदा टीम ने महोबा टीम को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार सचान, महेंद्र सिंह, अनिंद्र सिंह, डाॅ. रमेश कुमार सिंह (चित्रकूट), अवधेश प्रताप सिंह (बांदा) व बहादुर आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका शैलेंद्र सिंह (फुटबाल कोच), महेंद्र श्रीवास व रवि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें