फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बीए की छात्रा ने खाया जहर, मौत

Sun, 11 May 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/ बिवांर। बिवांर थानाक्षेत्र के धनपुरा कल्ला गांव में बीए की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

बिवांर थाना क्षेत्र के धनपुरा कल्ला निवासी बीए की छात्रा आकांक्षा (19) ने शुक्रवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज दौरान देर रात दो बजे आकांक्षा के पेट में दर्द उठा। इस पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। परिजन कानपुर की बजाय यहीं इलाज कराने की बात कहने लगे। इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। आकांक्षा के बाबा मूलचंद ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। आकांक्षा की मां की पहले मौत हो चुकी है। पिता ने ही उसका पालन पोषण किया है। बताया कि वह बीए फाइनल की छात्रा थी। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें