हमीरपुर। मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सोमवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार की अगुवाई में छात्रों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। बाद में निबंध, भाषण, पोस्टर समाचार पत्रों की कतरन, कविता आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। एआरटीओ ने कहा कि बच्चे जन मानस को जागरूक करें कि सड़क पर वाहनों को ध्यान देते हुए हमेशा बाएं चलें। दो पहिया वाहन हेलमेट लगाएं। निबंध प्रतियोगिता में अर्जुन गौतम प्रथम रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में जीवांशु, भाषण प्रतियोगिता में अंशराज दीक्षित, समाचारपत्रों की कतरन व कविता में अंशू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी राजाराम, प्रतियोगिता प्रभारी बाबूराम कनौजिया, सौरभ पांडेय एसआरजी प्रकाश गौरव पंख प्रभारी, ब्रजेंद्र कुमार, रियाज अहमद, सांझ कश्यप, अली अहमद, संजीव खरे, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।