फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खड़ी बस से ऑटो टकराया, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 21- कुरारा में दुर्घटनाग्रस्त आटो और खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुरारा। हमीरपुर कालपी हाईवे पर सोमवार दोपहर रोडवेज की खड़ी बस से ऑटो टकरा गया। ऑटो सवार आठ लोग घायल हुए हैं।
थाना क्षेत्र के कुरारा मनकी मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सवारियों से भरी ऑटो कस्बे की ओर आ रही थी। ब्लॉक के सामने अनियंत्रित हुआ ऑटो खड़ी रोडवेज बस से टकरा गया। जोरदार टक्कर से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ऑटो सवार झलोखर गांव के प्रदीप (18), बचरौली की मीराबाई (35), मनकी खुर्द की नीतू (38), बचरौली के विकास (10) व सहदेव (50), सिमरा की गीता (38), शिवनी की अनीता (51) व ददरी की आकांक्षा (18) घायल हो गईं। सभी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रदीप, मीराबाई, नीतू, गीता की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें