हमीरपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सरीला, राठ व मुस्करा में तीन सैकड़ा से अधिक मरीजों ने जांच व इलाज कराया। सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीजों की भरमार रही। एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी के चलते अधिकांश केंद्र आयुर्वेदिक चिकित्सकों के हवाले रहे।
सरीला क्षेत्र के सभी पीएचसी आयुर्वेद डॉक्टरों के हवाले रहे। जलालपुर पीएचसी में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रतन लाल स्टाफ सहित उपचार करते मिले। पुरैनी में डॉ. प्रियंका शुक्ला ने, भैंसांय में डॉ. बलभद्र ने, चंडौत में डॉ. अरविंद ने, धगवा में डॉ. देवेंद्र ने मरीजों का इलाज किया।
एमओआईसी डॉ. प्रमोद ने बताया एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी है। वहीं राठ के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. रश्मि खरे ने मरीजों की जांच व उपचार किया। लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र सिंह, नर्सिंग समृद्धि, वार्ड आया वंदना व वार्ड ब्वाय राजू श्रीवास रहे। नौरंगा सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत राजपूत ने अटगांव व पराखेरा में मरीज देखे।
गहरौली संवाद के अनुसार रूरी पारा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. हेमंत दसारिया ,डॉ. आरती व डॉक्टर अमिता यादव ने इलाज किया गया। गहरौली के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मनोज कुशवाहा व होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. इला की देखरेख में मरीजों का इलाज किया गया। बिहूनी कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. शिवजी गुप्ता व डॉ. खेमराज ने मरीजों का इलाज किया। सभी को निशुल्क दवा वितरित की गईं।
पुलिस लाइन में स्वास्थ्य परीक्षण
हमीरपुर। शहर के पुलिस लाइन सभागार में एसपी शुभम पटेल के निर्देश पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुमेरपुर से आई स्वास्थ्य टीम ने करीब 55 पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा का वितरण कराया है। शिविर में डॉ. प्रकाश ने बताया कि आंखों की जांच, शुगर व ब्लड प्रेशर सहित आदि जांचे की गईं हैं। इस मौके पर डॉ. अंकित, डा. कलीम, डा. शिवसिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)